ऊना 15 अगस्त : रीजनल अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किए गए दो मरीज वहां कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों के चंडीगढ़ में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद रीजनल अस्पताल में हड़कंप की स्थिति है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ में करीब 10 कर्मचारियों को क्वारंटाइन होने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों कोरोना मरीजों की कांटेक्ट टैस्टिंग भी खंगाले जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा मेहतपुर से सटे रायपुर सहोड़ा की 70 वर्षीय महिला 10 अगस्त को रीजनल अस्पताल में भर्ती करवाई गई थी। वहीं उपचार के दौरान 13 अगस्त को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके चलते उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया 14 अगस्त को पीजीआई में महिला का कोविड-19 का टैस्ट किया गया जिसमें व्यक्ति पाई गई है।
इसके अलावा ऊना मुख्यालय के समीपवर्ती कुठार खुर्द गांव का 30 वर्षीय युवक रीजनल अस्पताल ऊना के इमरजेंसी वार्ड से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। जहां उसका कोविड-19 का टेस्ट करने के बाद में भी पॉजिटिव पाया गया है। इस युवक को 12 अगस्त को तबीयत खराब होने के चलते रीजनल अस्पताल में लाया गया था। वही एमरजैंसी वार्ड में ही इसकी हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद इसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने के बाद यह भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।
सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इन दोनों मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग खंगाली जा रही है। फिलहाल इन दोनों के संपर्क में आए रीजनल अस्पताल ऊना के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के 10 लोगों को होम करंट इन होने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इनके अन्य संपर्क जल्द तलाश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सर्जरी वार्ड और इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइजर कर दिया गया है।