सोलन 13 अगस्त : प्रदेश में हो रही बरसात ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात से हो रही बरसात के चलते सोलन के मधुबन कॉलोनी में घर पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ यूको बैंक में कार्यरत अनिल शर्मा के घर के पीछे लगा था। अनिल शर्मा ड्यूटी के लिए घर से निकल रहे थे कि अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से घर की छत पर लगी ग्रिल व बॉऊडरी टूट गई है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पेड़ सूखा हुआ था और घर के साथ किसी की मालकियत भूमि में लगा हुआ था। पेड़ को काटने के लिए वर्ष 2012 से विभाग को लिखित में दिया गया था और पत्राचार चल रहा था।
अनिल शर्मा ने बताया कि पेड़ के गिरने से खतरा होने की लिखित शिकायत वर्ष 2012 में जिला प्रशासन व विभाग को दी थी जिसमें पेड़ को काटने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन आज 2020 हो गया और परमिशन नहीं मिली और पेड़ आज खुद ही गिर गया। उन्होंने कहा कि पेड़ गिरने से किसी की भी जान जा सकती थी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने