सुंदरनगर 11 अगस्त : एक तरफ सत्तासीन नेता बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का दम भरते हैं तो वहीं जिला के सुंदरनगर मुख्य भोजपुर बाजार में मंगलवार को एक हादसे में घायल हुई महिला को एम्बुलेंस ही उपलब्ध नहीं हो पाई। जिसके बाद लोग भड़क गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांबी निवासी 50 वर्षीय महिला मीना कुमार भोजपुर बाजार में पैर फिसल कर गिरने से घायल हो गई। इस दौरान महिला को अस्पताल पंहुचाने के लिए 108 राष्ट्रीय एंबुलेंस की मदद मांगी गई। लेकिन 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें सुंदरनगर में नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस 108 उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें रती अस्पताल से एंबुलेंस भेजने के लिए सुझाव दिया गया। इस पर स्थानीय लोग व घायल महिला के परिजन भड़क गए।
उन्होंने मामले की शिकायत सीएम जयराम ठाकुर से की है। वहीं दूसरी और तुरंत घायलों को निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है।
सुकेत व्यापार मंडल के संयोजक सुरेश कौशल ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। 15 मिनट तक उन्होंने फोन को होल्ड रखने के बाद उन्हें मना कर दिया। उन्हें एंबुलेंस रति अस्पताल से मंगवाने के लिए कहा गया। 108 कर्मी द्वारा उनके पास मौजूद एंबुलेंस को कोविड के लिए रखने की बात कही गई। इसके बाद सुकेत व्यापार मंडल द्वारा महिला को निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था को लेकर सुकेत व्यापार मंडल ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
इस मामले को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश पवर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की सेवा के लिए अलग से 108 एंबुलेंस पहले ही तय की गई है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा