शिमला 9 अगस्त : रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में आईटीबीपी के एक जवान ने आज तड़के राइफल से खुद पर गोली चला दी। गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान 43वीं बटालियन के सचिन यादव के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान आईटीबीपी बटालियन के मेन गेट पर गार्ड की ड्यूटी दे रहा था। तड़के 5 बजे गोली की आवाज सुनते ही बटालियन में उपस्थित दूसरे जवान घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सचिन को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत रामपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां से जवान को आइजीएमसी रैफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो राउंड गोली चली है। इस जवान ने हाल ही में क्वारंटाइन पीरियड पूरा किया था।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि जवान को आइजीएमसी रैफर किया गया है। गोली जवान ने खुद चलाई या गलती से चली, यह जांच का विषय है।