रिकांगपिओ, 07 अगस्त : राष्ट्रीय रक्षा व धर्म रक्षा में आस्था को देखते हुए राज कुमार नेगी को योगी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में यह नियुक्ति योगी सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा हिन्दू द्वारा दी गई।
राज कुमार नेगी किन्नौर जिला के यंगपा गांव से ताल्लुक रखते हैं। नेगी सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा से ही आगे रहे हैं। योगी सेना का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नेगी ने संगठन का प्रचार व विस्तार का कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारणी का गठन करने के बाद अपने गृह जिला किन्नौर में भी जिला कार्यकारणी का भी विस्तार कर दिया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यकरिणी का भी गठन कर दिया जाएगा।
योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुरेश कुमार पूह, देव सिंह स्पीलो , शमशेर निचार, धनजोर निचार, मंगल सिंह रिस्पा , अजेन्द्र जेठो चोरा , एडवोकेट अंजना कुमारी, किशोर चंद, धर्मेंद्र, अनिल, भजन देव , अजय कुमार , विनय कुमार , श्मशेर पूर्व पंचायत प्रधान निचार , शंकर भगत पूर्व बीडीसी काफनु, विजय कुमार जिला परिषद सदस्य कल्पा वार्ड, उद्यम जोर पांगी, महावीर पोंडा, अजेन्द्र पोंडा , रवी बिष्ट कटगांव, दिनेश दूनी, जसवीर कश्मीर, शेखर सांगला, चेतराम सांगला , मुकेश नेगी छितकुल सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने