शिमला, 31 जुलाई : दामाद की दरिंदगी व हैवानियत ने सास को मौत के आगोश में समा दिया। दामाद ने सास के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। स्तब्ध कर देने वाली इस घटना में आरोपी ने सारी हदें लांघते हुए इस कुकृत्य को अंजाम दिया। हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता ने घटना के एक दिन बाद आज आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आज उसे गिरफतार कर लिया है। मामला ठियोग उपमंडल में ढारे में रहने वाले नेपाली मूल के परिवार से जुड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी सास के साथ अप्राकृति दुराचार किया। इसके बाद सास बेहोश हो गई। कल देर शाम जब पीड़िता की बेटी ढारे पर पहुंची, तो उसे मां बहोशी की हालत में मिली। इस बावत पीड़िता की बेटी ने ठियोग पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसके पति ने शराब के नशे में मां के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया, जिससे उसकी यह हालत हुई है। ठियोग पुलिस ने पीड़िता को ठियोग के सिविल अस्पताल ले गई, जहां से उसे आईजीएमसी रैफर किया गया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसके बयान नहीं लिए जा सके। आज पीड़िता ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी नशे से धुत्त था तथा अप्राकृतिक दुराचार के दौरान उसने सरिए जैसी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया। फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।
डीएसपी ठियोग कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अप्राकृतिक दुराचार की धारा 377 के साथ मर्डर की धारा 302 भी लगाई गई है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल