ऊना, 28 जुलाई : जिला में आज भेजे गए 169 सैम्पल्स में से 5 पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि 3 फॉलोअप सैम्पल्स भी पॉजिटिव रहे हैं, 1 फॉलोअप सैम्पल नेगेटिव रहा है। पहला पॉजिटिव मामला उपमंडल गगरेट के भंजाल गांव का 39 वर्षीय सेना का जवान है, ये लेह से लौटा है और होम क्वारंटाइन में रखा है। दूसरा गगरेट उपमंडल के भद्रकाली गांव का 42 वर्षीय सैनिक है, ये भी लेह से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। तीसरा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के दौलतपुर चौक का 20 वर्षीय सैनिक है। ये लेह से लौटा है। होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
चौथा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के गगरेट गांव का निवासी 52 वर्षीय बीएसएफ जवान है, ये उड़ीसा से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। पांचवीं पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के नंगल जरियालां निवासी 60 वर्षीय महिला है, ये संक्रमित के संपर्क में आई थी। होम क्वारंटाइन में है। जिला में कुल संक्रमितों की संख्या 195 हो गई है। जिनमें से 136 लोग रिकवर कर चुके हैं। जबकि 59 एक्टिव केस हैं। वहीं माइग्रेटेड इन में कुल 14 मरीज़ सामने आए हैं, जिनमें से 5 लोग रिकवर कर चुके हैं, वहीं 9 लोग रिकवर हो चुके हैं।