शिमला, 28 जुलाई : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक 30 जुलाई, 2020 को सांय 6.00 बजे होटल पीटरहाॅफ शिमला में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसकी अध्यक्षता में होगी। शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने सभी मंत्रियों एवं विधायकों से आग्रह किया है कि वे उपरोक्त बैठक में अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें। जानकारी अनुसार विधायक दल की बैठक में राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उपजे हालातों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मंथन होने की संभावना है। सरकार में मंत्रियों के तीन पद रिक्त चल रहे हैं। दो पद तो एक साल से अधिक समय से रिक्त हैं। 30 जुलाई को ही प्रदेश कैबिनेट की भी बैठक होगी। कैबिनेट बैठक दोपहर के समय सचिवालय में होगी।
Latest
- हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी, दिसंबर की तरह लौटी शीतलहर ठंड
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू