ऊना : कस्बा मैहतपुर से सटे गांव की विवाहिता के साथ ठगी मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला की शिकायत पर इसी मामले में गिरफ्तार किए गए स्वर्णकार पर दुष्कर्म का केस भी दर्ज हो गया। महिला ने एक तांत्रिक बाबा और एक स्वर्ण कार पर उसके साथ करीब 9.20 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप जड़ा था। महिला ने तांत्रिक पर आरोप लगाया था कि डिमांड पूरी न होने पर उसके पति और बच्चे को मारने की धमकी दे रहा है। जबकि इस ठगी में नंगल के स्वर्णकार ने भी तांत्रिक का साथ दिया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया था। विवाहिता ने बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद महिला का गर्भपात हो गया। जिसके चलते वह परेशान रहने लगी इसी दौरान वह अपने पति संग मायके की एक महिला के साथ आरोपी तांत्रिक मदन गोपाल उर्फ मद्दी बाबा के पास पहुंची बाबा इनसे नियमित तौर पर कुछ न कुछ डिमांड करने लगा। महिला ने बाबा के कहने पर उसे चार पंखे और 5100 रुपए दिए। लेकिन बाबा की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती चली गई। जिसे महिला हर हाल में पूरा करती आई। अब डिमांड पूरी न होने पर बाबा उसके पति और बेटे को मारने की धमकी दे रहा था।
महिला ने बताया कि उसने डर के मारे आरोपी बाबा के अकाउंट में लाखों रुपए की ट्रांजैक्शन कर दी थी। महिला ने बाबा की मांगों को पूरा करने के चक्कर में अपने गहने तक बीच डालें और करीब 9.20 लाख रुपए बाबा को ट्रांसफर कर चुकी है। महिला का आरोप है कि ज्वेलर बाबा के साथ मिला हुआ है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर स्वर्णकार के खिलाफ ठगी समेत दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। स्वर्णकार को पहले से अरेस्ट किया गया था, जबकि अब आरोपी तांत्रिक भी अरेस्ट कर लिया है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल