हमीरपुर, 26 जुलाई : रविवार शाम जनपद से संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं। इसमें भाजपा के एक नेता भी शामिल है। जिनका नादौन निर्वाचन क्षेत्र है और इस समय वह हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। 58 वर्षीय भाजपा नेता इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन पर नहीं थे चूँकि कोरोना संकट के दौरान भी नेताओं का सार्वजनिक स्थानों पर आना जाना रहता है, लिहाजा हड़कंप मचना स्वाभाविक है।
उल्लेखनीय है कि संक्रमितों की रिकवरी के बाद हमीरपुर जिला एक्टिव मामलों से सबसे नीचे आ गया था। कुल मिलाकर देखने वाली बात यह है कि रिपोर्ट आने से पहले पार्टी के बीजेपी के नेता किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे। उल्लेखनीय है कि मंडी जिला में भी भाजपा के एक नेता संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी पांच मामलों में तीन बड़सर के हैं। इसमें 3 साल की बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा एक मामला ग्लोड स्वास्थ्य खंड का है। जबकि एक संक्रमित सुजानपुर का रहने वाला है।