शिमला: राजधानी में कोरोना अब कहर बरपाने लगा है। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के उपसचिव के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद से शहर में कोरोना के कई मामले उजागर हो रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान शिमला में मिले 11 पाॅजिटिव मामलों में नौ शिमला शहर से हैं। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो कि उपनगर टूटू के रहने वाले हैं। ये पांचों एडिशनल एडवोकेट जनरल दफ्तर में संक्रमित पाए गए एक कर्मचारी के संपर्क में आने से वायरस की चपेट में आए हैं। यह कर्मचारी टुटू में रहता है जहां पर उसके संपर्क में आने से उसके पांच रिश्तेदार संक्रमित हुए हैं इनमें दो महिलाए, एक पुरुष है और 8 व 11 साल के दो किशोर शामिल हैं। वहीं सचिवालय में कार्यरत एक महिला के संपर्क में आने से उसका करीबी रिश्तेदार भी पाॅजिटिव निकला है। इसके अलावा कल रात को रोहड़ू उपमंडल के मैंहदली में दो लोग पाॅजिटिव आए हैं।
इसके साथ ही शिमला जिले में कोरोना का आंकड़ा 136 पहुंच गया है। इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या 78 है। अब तक 55 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं वहीं दो की मौत हुई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने शहरवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने का आहवान किया है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने