सुंदरनगर,24 जुलाई : हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इन दिनों भांग उखाड़ अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को सुंदरनगर में टैक्सी स्टैंड के साथ सुंदरनगर पुलिस के जवानों व महिला कर्मियों ने सुकेत टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ भांग उखाड़ अभियान चलाया गया और क्षेत्र में भांग के पौधों को काट कर नष्ट किया गया।
इस मौके पर जानकारी देते हुए सुंदरनगर ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज कृष्ण कुमार नेगी ने बताया कि एसपी (SP) मंडी के आदेशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा भांग उखाड़ अभियान चलाया जा रहा है। वही शुक्रवार को सुंदरनगर में टैक्सी स्टैंड के समीप सुकेत टैक्सी यूनियन के सदस्यों के सहयोग से पुलिस जवानों का महिला कर्मी द्वारा भांग उखाड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र में उग रही भांग को नष्ट किया गया। और आम जनता को नशे के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें ताकि नशे से दूर रहा जा सके।