सोलन : शहर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। इसमें जेठ द्वारा छोटे सगे भाई की मूक-बधिर पत्नी को हवस का शिकार बनाया गया है। जानकारी अनुसार महिला व इसके पति द्वारा शिकायत महिला थाने में की गई है। महिला संयुक्त परिवार में अपनी पति, सास, जेठ व देवर के साथ रहती है।महिला जब घर में अकेली थी तब आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
महिला का पति गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था, वही महिला की सास व देवर काम पर गए हुए थे। महिला के जेठ ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शाम को महिला का पति घर वापिस आया तो उसने इसके बारे में अपने पति को बताया। दोनों ने महिला थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Latest
- कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी, डैम प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न