चंबा : ग्राम पंचायत होली के गांव सुटकर के समीप स्थित डुगली धार में भालू ने एक किसान को हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह वाकया वीरवार को पेश आया। घायल की पहचान मदन लाल पुत्र उत्तम चंद निवासी गांव सुटकर के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल सुबह के वक़्त अपने खेतों की तरफ गया। इसी दौरान अचानक भालू आ धमका।
भालू ने मदन पर पंजे से वार किया और वह खेतो से नीचे जा गिरा। इतने अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए होली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया। डॉ विवेक ने खबर की पुष्टि की है। वहीं बीते दिनों मझारन गांव में भालू के हमले का शिकार पंजाबा राम निवासी मझारन की वीरवार सुबह मौत हो गई। पंजाबा राम पशुओं को चराने गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ था।
Latest
- शिमला : राज्यपाल ने किया पांच दिवसीय “कला प्रदर्शनी” का शुभारंभ
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार