शिमला ,21 जुलाई : हिमाचल में कोरोना महामारी का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा। आधे हिमाचल में आज कोरोना के 33 नए मामले आए। वहीं एक महिला की मौत हुई। सिरमौर और सोलन के अलावा कांगड़ा में भी कोरोना वायरस ने आज अपना रंग दिखाया। सिरमौर में सर्वाधिक 13 पाॅजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। इसके अलावा सोलन व कांगड़ा में 7-7, शिमला में 3, हमीरपुर में 2 और कुल्लू में एक पाॅजिटिव मरीज मिला। शिमला में सेना के तीन जवानों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। तीनों कवारन्टाइन में रह रहे थे।
मंडी के नेरचैक मेडिकल काॅलेज में कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई। सरकाघाट उपमंडल की यह महिला विगत 16 जुलाई को मेडिकल काॅलेज में भर्ती हुई थी। आज अलसुबह करीब 3-4 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। राज्य में आज 10 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मामले 1664 पहुंच गए हैं। इनमें एक्टिव मरीज 560 हैं, जो राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। 1077 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। वहीं 10 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट गिरकर 64 फीसदी पर आ गई है। विगत सप्ताह रिकवरी रेट 75 फीसदी पहुंच गई थी।
सिरमौर जिला के 13 पाॅजिटिव मामलों में 12 अकेले गोविंदगढ़ मोहल्ले में मिले। एक पाॅजिटिव मामला शिलाई उपमंडल में सामने आया। सोलन में एक बार फिर टेक्सटाइल उद्योग के सात कामगार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी क्वारंटाइन थे। कुल्लू जिला के पर्यटन स्थल मनाली में किर्गिस्तान से लौटी युवती पॉजिटिव निकली। यह युवती मनाली की रहने वाली है और 11 जुलाई को यहां पहुंचने के बाद होम क्वारंटाइन थे । बिलासपुर जिले के देलग में सेना का जवान संक्रमित पाया गया। जवान जम्मू से छुट्टी पर घर लौटने के बाद होम क्वारंटाइन था।
ताजा मामलों के बाद सोलन सर्वाधिक प्रभावित्त की सूची में टाप पर है, जहां संक्रमण के 381 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कांगड़ा में यह आंकड़ा 353, हमीरपुर में 285, उना में 164, सिरमौर में 123, शिमला में 97, चंबा में 80, बिलासपुर में 66, मंडी में 50, किन्नौर में 39, कुल्लू में 22 और लाहौल-स्पीति में 4 है।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया