ऊना, 21 जुलाई : पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को अम्ब कोर्ट परिसर के अंदर ही दो वकील आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में दो वकीलों सहित एक अन्य युवक घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अम्ब अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की गंभीर हालत के चलते उसे अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
एडवोकेट चंद्र मोहन ने पुलिस थाना अम्ब में शिकायत में आरोप लगाया कि वह मंगलवार दोपहर क्रिमिनल अहलमद के कमरे में कुछ काम करवाने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष वकील नरेंद्र परमार, राजेंद्र परमार और सुधीर जसवाल ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। कमरे में बैठे अम्ब थाना के एक एएसआई और अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसने अपने कार्यालय में काम करने वाले दो युवकों को मदद के लिए बुलाया। इन लोगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। दोनों गुटों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एडवोकेट राजेंद्र परमार के सिर में चोट लगी है।
वहीं, दूसरे पक्ष से सुधीर जसवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार दोपहर कोर्ट से बाहर आ रहा था तो उसने देखा की एडवोकेट चंद्रमोहन ने अपने दो अज्ञात युवकों, अपने मुंशी देवराज और सुमित को साथ लेकर एडवोकेट राजेन्द्र परमार के ऊपर हमला कर दिया। उसने बताया की चंद्रमोहन व उस के साथियों ने जैसे ही उसे देखा तो उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एडवोकेट राजेंद्र परमार के सिर और सुधीर जसवाल की एक बाजू पर चोट लगी है।
वहीं इसी मारपीट के एक आरोपित चंद्रमोहन के मुंशी देवराज ने दूसरे पक्ष के वकीलों पर जातिसूचक शब्द कहने पर मारपीट का लगाया गया है। पुलिस ने इस बात का भी संज्ञान लेते हुए एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी अलग से केस दर्ज किया है। डीएसपी अम्ब मनोज जम्बाल ने बताया की कोर्ट में वकीलों के बीच हुए झगड़े को लेकर दोनों तरफ से शिकायतें मिली हैं। जिसके चलते पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर