ऊना : अंब हाईवे पर कुठियाड़ी में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) रैफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार त्युड़ी निवासी राहुल कुमार सोमवार रात करीब पौने नौ बजे अंब की तरफ से अपनी बाइक पर घर जा रहा था। कुठियाड़ी पहुंचने पर बाइक के आगे अचानक बेसहारा गाय का बछड़ा आ जाने से वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। हालत में कोई सुधार न होता देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अंब रमन चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच शुरू कर दी है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल