सोलन : आईजीएमसी (IGMC) में डिलीवरी के बाद एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद सोलन अस्पताल का गायनी वार्ड सील कर दिया गया है। दरअसल, शनिवार रात नालागढ़ से एक गर्भवती महिला को सोलन अस्पताल रैफर किया गया था। यहां पहुंच कर महिला ने बेटी को जन्म दिया। चूंकि नवजात की हालत ठीक नहीं थी, लिहाजा उसे शिमला रैफर कर दिया गया था। इसके बाद मां को भी शिमला ही भेज दिया गया था। शिमला में महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एहतियातन क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम को सील कर दिया गया है। महिला के संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। इसी बीच 108 को यह भी हिदायत जारी की गई है कि सोलन रैफर किए जा रहे गायनी से जुड़े मरीजों को एमएमयू अस्पताल कुम्हारहट्टी या शिमला ले जाया जाएगा।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा