नाहन : शहर के वार्ड नंबर 13 के मोहल्ला गोविंदगढ़ को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके लिए बाउंड्र्री निर्धारित की गई है। बता दें कि बुधवार दोपहर गोविंदगढ़ मोहल्ले की 23 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। आदेश के मुताबिक पैट्रोल पंप के समीप बलिंद्र के घर से दलवीर सिंह के घर तक इलाका सील रहेगा। पश्चिम दिशा में दलवीर सिंह के घर से रास्ते के साथ-साथ नानक चंद के घर से सिविल सप्लाई के गोदाम तक को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
सिविल सप्लाई के गोदाम से उत्तर में पपिन्द्र सिंह के घर से इकबाल सिंह के घर तक भी कंटेनमेंट जोन होगा। नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ दुकानें भी नहीं खुलेंगी। इसमें वार्ड नंबर-6 का हिस्सा भी शामिल किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर-6 व 13 का शेष क्षेत्र बफर जोन में होगा। साथ ही वार्ड नंबर 7 व 11 के पूरे क्षेत्र को भी बफर जोन में रखा गया है।
आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी डाॅ. आरके परुथी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को एकत्रित होने के अलावा अन्य गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। केवल दवा की दुकानों को ही खोलने की इजाजत है। उपायुक्त ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सड़क के दोनों तरफ वाहनों को पार्क करने की भी अनुमति नहीं होगी।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर