शिमला : प्रदेश में अब दूसरे राज्यों से उद्योगों द्वारा लाई जा रही लेबर मुश्किल पैदा कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में आज रात एक साथ 21 मामले सामने आए हैं। इसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। अहम बात यह है कि 21 में से 15 एक ही उद्योग के कामगार हैं। अब तक करीब आधा दर्जन से भी अधिक उद्योगों के कर्मचारी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
बता दें कि सिरमौर में भी 3 उद्योगों के कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। शाम 5:00 बजे तक राज्य में संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा महज चार था, लेकिन अगले 4 घंटों में यह संख्या बढ़कर 30 तक हो गई। इसमें 21 संक्रमित बीबीएन के हैं। इसके अलावा मंडी में एक संक्रमित पाया गया। कांगड़ा का आंकड़ा तीन है। वहीं चार मामले हमीरपुर में सामने आए।
इसके अलावा एक मामला शिमला जिला से सामने आया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पिछले 24 घंटों में राज्य की स्थिति संतोषजनक नहीं है। आंकड़े में उछाल दर्ज हुआ है।