ऊना : पुलिस थाना बंगाणा के तहत करमाली में दो सगे भाईयों को सांप ने काट लिया। इनमें से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे का पंजाब के होशियारपुर में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई है। जबकि 12 वर्षीय विशेष सिंह का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक करमाली निवासी विशेष सिंह व दर्शन सिंह रोजाना की तरह वीरवार रात को अपने बिस्तर पर सोए हुए थे।
रात्रि के दौरान दोनों को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर दोनों को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर 10 वर्षीय दर्शन सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाद होशियारपुर रैफर कर दिया गया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे किशोर का उपचार जारी है।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर