ऊना : बॉलीवुड के उभरते सितारे व गायक नितिन कुमार की माता का वीरवार दोपहर निधन हो गया। गायक नितिन कुमार की माता शशि शर्मा लंबे से बीमार बताई जा रही है, जिनका उपचार भी चल रहा था। लेकिन वीरवार को शशि शर्मा मौत से चली लंबी जंग हार गई। बेटे नितिन ने माता के देह को मुखाग्नि दी। बता दें कि नितिन जिला ऊना के उपमंडल अंब के शिवपुर गांव से संबंध रखता है। नितिन के पिता राजेंद्र बबलू स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि माता शशि गृहणी थी।
नितिन की माता शशि पिछले करीब तीन वर्ष से कैंसर पीड़ित बताई जा रही है। जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। वीरवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। कोरोना महामारी के चलते नितिन भी इन दिनों घर पर ही है। नितिन ने शाम को माता के देह को मुखाग्नि दी।
नितिन की माता के निधन पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व प्रो. राम कुमार सहित अन्यों ने शोक व्यक्त किया है।