नाहन: शहर से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित यशवंत विहार कालोनी से सटे सैंज की सैर में दिनदहाड़े ही तेंदुए की कदमताल से लोग सहम गए हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास सैंज की सैर में तेंदुए ने बच्चू लाल की बकरी को मौत के घाट उतार दिया। खौफ इस बात को लेकर है, क्योंकि लोग पशुओं को दिन के वक्त चराने के लिए भी ले जाते हैं।
यशवंत विहार कालोनी में भी काफी आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन के वक्त ही तेंदुए के आने से भय का माहौल है, क्योंकि इस दौरान लोगों की भी आवाजाही रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है। बता दें कि यशवंत विहार कालोनी के काफी संख्या में लोग शिमला मार्ग पर माॅर्निंग व ईवनिंग वाॅक के लिए भी निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी तेंदुआ कुत्तों को मार चुका है।
Latest
- कालाअंब में 6 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
- देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के VP बने मंडी के आकाश ठाकुर
- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पहुंचे बगलामुखी मंदिर
- कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा प्रचार से पहले पहुंचे कालीबाड़ी मन्दिर