नाहन: हिमाचल प्रदेश राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला सिरमौर की कमान जिया लाल शर्मा को सौंपी गई है। संस्कृत शिक्षक परिषद के चुनाव वीरवार को नाहन में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में जियालाल शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डा. राजेंद्र भंडारी को संरक्षण नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दिलबाग सिंह राणा महासचिव बनाए गए है। वहीं लाल सिह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व देवेंद्र भारद्वाज को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। प्रोमिला शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अश्विनी कुमार को सचिव व देवीचंद शर्मा को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में बलिंद्र पुंडीर, रमेश अत्री, विद्या दत शर्मा, केएस गुलेरिया, आत्माराम ठाकुर, राजेंद्र सूर्या, सजिया राम, रमेश चंद, जगत राम शर्मा, रोशन लाल, रामरतन व सुरेंद्र दत को बतौर राज्य स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
Previous Articleभावभीनी विदाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना
Next Article संस्कृत भाषा पर प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन