शिलाई : उपमण्डल में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भांग उखाड़ों अभियान (Cannabis uproots campaign) चलाया हुआ है। जिसके तहत रविवार को प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के तक़रीबन 3 हजार पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया।
थाना प्रभारी व उनकी टीम, ग्राम पंचायत शरली मानपुर की प्रधान, स्थानीय महिला मंडल की प्रधान व अन्य महिलाओं द्वारा गाँव के रास्तों व अन्य स्थानों में प्राकर्तिक रूप से उगे हुए भांग के हजारों पौधों को उखाड़ा गया। इसके अलावा हरलोग गाँव में भी पुलिस व स्थानीय लोगों ने भांग के पौधों को नष्ट किया। पुलिस व नारी शक्ति द्वारा चलाई गई इस मुहीम के तहत एक दिन में 3 हजार भांग के पौधों को नष्ट किया गया है तथा नशा निवारण अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है।
पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से सभी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों को चलाया जाता है, ताकि पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नशा मुक्त हिमाचल के सपने को साकार कर सके।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें