रिकांगपिओ : जिला के भाबानगर में तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। भाबानगर टाउन सहित डेड सुंगरा व पलंगी एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। सभी एंट्री पॉइंट्स को सील कर दिया गया है। इसी तरह साथ लगते पोंडा व सुंगरा पंचायतों को बफर जोन घोषित किया गया है। डीसी गोपाल चंद ने बताया कि भाबानगर पुलिस थाना से 8 पुलिस कर्मचारियों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। 8 में से 3 पुलिसकर्मियों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन तीनों को कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मी कांगड़ा जिले से संबंध रखते है। 11 जून से पहले 2 लड़के छुट्टी काट कर वापिस ड्यूटी पर लौटे थे। यह संक्रमण कैसे इन तक पंहुचा उसकी जांच चल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए है। अब तक प्राइमरी कांटेक्ट में आए पुलिस थाना भाबा के 42 लोगों को क्वारंटाइन कर थाना को सील कर दिया गया है। सेकेंडरी कांटेक्ट का भी पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कन्टेनमेंट एरिया में जाकर हाउस-टू-हाउस सर्वे कर यह पता लगाए कि कोई सेमपोमेटिक तो नही है। उन्होंने बताया कि तीनों लोग पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह भी ठीक हो जाएंगे।