सोलन : मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री प्रकरण में जांच कर रही एसआईटी टीम सोलन वापस लौट आई है। टीम ने फर्जी डिग्री घोटाले के तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान से जुड़े बताए जा रहे हैं। 12 सदस्यीय टीम ने उत्तर प्रदेश में छापामारी की। साथ ही हरियाणा से दो लोगों को भी साथ लाई है। जानकारी अनुसार जांच के लिए लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारंटाइन किया गया है। बाद में एसआईटी जांच को आगे बढ़ाएगी।
आरोपियों के साथ-साथ एसआईटी में शामिल पुलिस कर्मियों को भी फिलहाल क्वारंटाइन किया गया है। फर्जी डिग्री प्रकरण में सोलन के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली व मध्य प्रदेश में भी मामले दर्ज हुए हैं। एपी शिव कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों व एसआईटी टीम को क्वारंटाइन किया गया है। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
Latest
- शिमला : किराए के कमरे में हीटर पर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस
- हिमाचल में JICA परियोजना की प्रगति की समीक्षा को 3 दिवसीय दौरे पर जापान के दूतावास के प्रतिनिधि
- पैराग्लाइडिंग व ड्रोन फ्लाइंग पर 6 मई को कांगड़ा में रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी