शिमला : पूर्व सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ राजधानी शिमला में देशद्रोह का मामला दर्ज हआ है। सीआईडी थाना में नीरज भारती के विरूद्ध आईपीसी की धारा 124ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस धारा के तहत देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर मामला बनाया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीरज भारती ने भारत-चीन विवाद को लेकर फेसबुक पर देश के विरूद्ध टिप्पणी की थी।
नीरज भारती पर फेसबुक पर आपतिजनक पोस्टें डालने के आरोप लगते आए हैं। गत वर्ष 2019 में उन्होंने पुलवामा हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाली हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी निशाना बनाया गया था। तब भी उनके खिलाफ पुलिस ने आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल