नाहन – तेल कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन के कर्मचारियों ने प्रदेश के विभिन्न डिपूओं में गेट मीटिग कर धरने प्रदर्शन किए। कर्मचारियों की मांग है कि डीजल से हटाई गई सब्सिडी को दोबारा लागू किया जाए। इस बारे में कर्मचारियांे ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी शिकायतें भेजी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि डीजल में सब्सिडी को बहाल न किया गया तो 20 व 21 फरवरी को परिवहन निगम के समस्त कर्मचारी हडताल पर रहेगें। बता दें कि पिछले दो महीनों से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें प्राइवेट पेट्रोल पंपो से डीजल भरवा रही है। कर्मचारियांे का कहना है कि पेट्रोल पंपो में तेल भरवाने से चालक परिचालकों के साथ-साथ मुसाफिरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। कई बार परिचालक के पास इतना पैसा नहीं हो पाता कि वो बस में डीजल भरवा सकें। बता दें कि परिवहन निगम को पहले 11 प्रतिशत सब्सिडी डीजल कीमतों में संबधित मंत्रालय से दी जाती थी मगर मंत्रालय द्वारा बढाई गई तेल कीमतों के बाद एचआरटीसी की सब्सिडी हटा दी गई है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें