सुंदरनगर (नितेश सैनी) : वन विभाग रेंज कांगू के दैनिकभोगी कर्मियों को मानदेय न मिलने से उनकी दीवाली फीकी रही। कर्मचारियों में विभाग व सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। सुकेत वन मंडल की कांगू रेंज में लगभग 55 दैनिकभोगी कर्मी तैनात हैं। यह कर्मी विभाग की नर्सरियों व अन्य जगहों पर सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को 5500 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। पिछले करीब छह माह से इन कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला। हालांकि विभाग ने दीवाली पर उनका मानदेय जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दीवाली पर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। वन विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण सकलानी ने कहा कि विभाग व सरकार उनकी अनदेखी कर रहे हैं। विभाग ने दैनिक भोगी कर्मियों का छह माह का रूका हुआ मानदेय एक साथ जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मानदेय जारी न कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मानदेय नहीं मिला तो संघ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। उधर, डीएफओ सुंदरनगर एलसी वंदना ने कहा कि बजट की कमी के कारण मानदेय जारी नहीं हो पाया है। विभाग ने आठ लाख रुपये के बजट का एस्टीमेट बनाकर भेजा था, लेकिन सुकेत मंडल को आठ में से दो लाख रुपये ही मिले। छह लाख रुपये की पेडिंग होने से सभी छह रेंज के कर्मचारियों का मानदेय जारी नहीं हो पाया। मार्च तक सभी कर्मचारियों का रूका हुआ मानदेय जारी कर दिया जाएगा।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट