सोलन: प्रदेश में सोमवार दोपहर हिला देने वाली खबर आई है। बीबीएन में एक साथ 19 मामले सामने आए हैं। हालांकि इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन मोटी जानकारी के मुताबिक 19 में से 5 वो लोग हैं, जो पंचायत पूर्व प्रधान व भाजयुमो नेता के संपर्क में आए थे, जबकि कुछ मामले रैंडम सैंपलिंग से सामने आए हैं। इसके अलावा क्वारंटाइन किए गए लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।
बता दें कि पंचायत के पूर्व प्रधान के संक्रमित पाए जाने के बाद बीबीएन के तीन सरकारी दफ्तरों को भी सील करना पड़ा था। नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है। दीगर है कि अब तक हिमाचल में इतने मामले सामने नहीं आए हैं। लिहाजा, माना जा रहा है कि राज्य में एक साथ इतने मामलों का पहला विस्फोट है। बीती रात ऊना में भी 7 संक्रमित पाए गए थे।