संगड़ाह: उपमंडल के कजवा गांव में 20 वर्षीय महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। करीब एक साल पहले मृतक महिला की शादी देवना गांव के नवीन तोमर से हुई थी। 11 जून को अपने मायके कजवा पहुंची महिला 13 जून को लापता हो गई थी। घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर पेड़ से महिला ने फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति सेना में कार्यरत है।
महिला तीन माह की गर्भवती भी बताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह गर्भवती थी या नहीं। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि पति तीन महीने से घर पर ही था, जो 12 जून को ही डयूटी पर लौटा था। 11 जून को पति ने मृतका का नौहराधार अस्पताल में चैकअप भी करवाया था। पति जब घर लौटा तो उसे पता चला कि पत्नी मायके जा चुकी है।
लिस की तफ्तीश में यह साफ हुआ है कि पति ने उसे डयूटी पर लौटने से पहले कहा था कि अब एक साल तक उसे छुट्टी नहीं मिल सकती, क्योंकि लॉकडाउन में छुट्टियां समाप्त हो चुकी हैं। इसी बात को लेकर मृतका परेशान रहने लगी थी। संभवतः इसी बात से परेशान होकर पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को महिला के भाई राहुल के सुपुर्द किया।