शिमला (एमबीएम न्यूज): आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने बिहार में महागठबंधन पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने मोदी-शाह माडल को नकार दिया है। इस प्रचण्ड बहुमत देने पर बिहार की जनता बधाई की पात्र है। इन चुनावी नतीजो को देखकर भाजपा के नेताओ को समझ जाना चाहिए कि बडी-बडी रैलियां करके व हवा में उडकर जनता से बोट नही लिये जा सकते। देश की जनता मंहगाई से त्रस्त थी और मोदी विदेश दौरों में मस्त थे। जब गरीब की थाली से दाल भी गायब हो जाएगी तो बोट के हकदार वही होगें जो गरीबों के लिए काम करते हैं।
कभी गाय और कभी आरक्षण नीति पर पुर्नविचार करने वालों को बिहार की जनता ने सबक सीखा दिया। पहले दिल्ली और अब बिहार के नतीजों ने यह साफ सकेंत दे दिये है कि आने वाले चुनावोें असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बेस्ट बंगाल में भाजपा मुंह के बल गिरेगी। प्रदेश प्रवक्ता ई0 सुभाष चन्द्र ने कहा कि ने कहा कि अब राष्ट्रीय पार्टी भी क्षेत्रीय पार्टीयों की पिछलग्गू बन कर अपनी जीत का ढिंढोरा पीट रही है और जनता में हंसी का पात्र बन रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार से लोग त्रस्त है और प्रदेश का मुखिया अपने भ्रष्टाचार के निजी केस में उलझे हुए हैं।
प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प हैं। अगर थोडी सी भी नैतिकता होती तो त्यागपत्र देकर अपने नीजि केसों की पैरवी करनी चाहिए थी और किसी ईमानदार नेता को इस कुर्सी पर बैठने का मौका देना चाहिए था, ताकि देश में इस प्रदेश की छवी बनी रहती और विकास को गति मिलती। प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के नतीजे देखते हुए यह साफ हो गया है कि अब हिमाचल में भी भाजपा का सूपडा साफ हों जाएगा और आम आदमी पार्टी 2017 के विधान सभा चुनावों में विकल्प बनकर उभरेगी।