शिमला: स्वास्थ्य निदेशालय के घूसकांड मामले में काॅलर पृथ्वी सिंह का पुलिस रिमांड एक दिन बढ़ा दिया गया है। वीरवार को पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पृथ्वी सिंह को अदालत में पेश किया गया। अब उसे पुनः शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दरअसल, इस प्रकरण में ठोस सबूत हाथ लगने के बाद ही विजिलेंस ने तत्कालीन निदेशक को काॅल करने वाले पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार किया था।
तीन ऑडियो क्लिप से कड़ियों को जोड़ा गया, तब इस बात का खुलासा हुआ था कि पृथ्वी सिंह 3 लाख रुपए देने को तैयार था, लेकिन तत्कालीन निदेशक 5 लाख की मांग कर रहे थे। मंगलवार को जुन्गा लैब में निलंबित निदेशक डाॅ. एके गुप्ता व पृथ्वी सिंह के वाॅयस सैंपल भी लिए गए थे, ताकि तीनों ऑडियो क्लिप्स की आवाज़ को मैच किया जा सके।
Latest
- कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी, डैम प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न