ऊना : उपमंडल बंगाणा के संहाल टिहरा गांव की 30 वर्षीय विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगले जाने का मामला सामने आया है। महिला को उपचार के लिए गंभीर हालत में रीजनल अस्पताल ऊना ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निकले जाने के कारण सामने नहीं आ पाए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक विवाहिता मंगला देवी पत्नी सुरजीत संधू ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने विवाहिता को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया।
एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए जा सकते हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- शिमला में जमीन की फर्जी जमाबंदी से ले डाला 9 लाख का लोन, FIR दर्ज
- भूरेश्वर महादेव मंदिर कवाग धार में शिव महापुराण संपन्न, भंडारे में सैंकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद
- हिमाचल के कॉलेजों में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स लागू करने को नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
- शिमला के जुब्बल में भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो, रोहडू के दो लोगों की मौत
- किन्नौर में बोले नेता प्रतिपक्ष,”मैं होता CM तो राज्यसभा की हार के बाद देता इस्तीफा”