शिमला: सूबे में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है। जिला हमीरपुर की 58 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हुई है। हमीरपुर के सुजानपुर उपमंडल की महिला ने आज आईजीएमसी शिमला में आखिरी सांस ली। महिला का नाम गीता देवी है और वह किडनी की रोगी थी। पांच दिन पहले गंभीर अवस्था में उसे हमीरपुर मेडिकल काॅलेज से आईजीएमसी रैफर किया गया था। आईजीएमसी प्रशासन ने यहां उसकी कोरोना की जांच करवाई, तो वह पाॅजिटिव पाई गई थी। हिमाचल में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। आईजीएमसी में तीन संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। गत 25 मई को भी आईजीएमसी में कोरोना से हमीरपुर की 72 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई थी और वह महिला भी किडनी से पीड़ित थी। इससे पहले 5 मई को सरकाघाट के 21 वर्षीय कोरोना पाजिटिव युवक की यहां मौत हुई थी। वह युवक भी किडनी की बीमारी से जूझ रहा था।
आईजीएमसी के एम.एस. डाॅक्टर जनक राज ने आज आईजीएमसी में हमीरपुर की महिला की मौत की पुष्टि की है। अब प्रोटोकाल के तहत महिला का अंतिम संस्कार शिमला में ही किया जाएगा।
बता दें कि हिमाचल में कोरोना संक्रमण से पहली मौत 23 मार्च को हुई थी। अमेरिका से लौटे तिब्बती मूल के 69 वर्षीय व्यक्ति ने कांगड़ा के टांडा अस्पताल में दम तोड़ा था और उसकी मृत्यु के बाद कोरोना की रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली थी।
राज्य में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। अब तक संक्रमण के 448 मामले सामने आए हैं। इनमें एक्टिव मरीज 187 हैं। 245 मरीज ठीक होकर कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर