नाहन: सिरमौर के लिए बीती रात अच्छी खबर नहीं आई है। नाहन के वार्ड नंबर तीन में रहने वाली महिला(39) जो कालाअंब की फार्मा कंपनी में अकाउंट सेक्शन में कार्यरत है को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा पावंटा साहिब में आर्मी जवान(44) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जवान को पेड़ क्वॉरेंटाइन व्यवस्था के तहत होटल की सुविधा दी गई थी। सेना का जवान अंबोया क्षेत्र का रहने वाला है, वह दिल्ली से छुट्टी लेकर घर आया था। कल 123 सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें 121 नेगेटिव तथा 2 पॉजिटिव पाए गए हैं।
बताते चलें कि कालाअंब की ओरिसन फार्मा केसंक्रमितों की संख्या 10 पहुंच गई है। सबसे पहले बागपशोग का युवक पॉजिटिव मिला था। इसके बाद मालिक सहित आठ संक्रमित पाए गए थे। अब ताजा मामले में नाहन की रहने वाली महिला संक्रमित पाई गई है। उधर पुष्टि करते हुए जिलाधीश डॉ आर के परुथी ने कहा कि दोनों को त्रिलोकपुर केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। महिला परिवार के लोगो की भी सैंपलिंग की जाएगी।