जंजैहली : सिराज विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील छतरी की ग्रांम पंचायत काकड़ाधार के अति निर्धन व अनुसूचित जाति से संबंधित 2 दिव्यांग भाईयों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
जानकारी अनुसार दिव्यांग भाईयों उतम और नरोतम पुत्र कलगी राम की आंखोंं में मिर्ची पाउडर डालकर डंडो से निर्मम पिटाई करने के मामले में स्थानीय सामान्य वर्ग के पूर्ण चंद पुत्र गांमू गांव सेरी नेहरा उप तहसील छतरी तथा उसके बेटे बबलू के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, चौथा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि जंजैहली में शुक्रवार को हुई वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया था। जिसके बाद डीएसपी करसोग अरुण मोदी सहित कार्यकारी थाना प्रभारी मोहन जोशी सहित टीम द्वारा आज घटनास्थल पर जांच की गई। डीएसपी ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चौथा आरोपी नाबालिग है जिसे 41ए नोटिस पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कल गोहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।