ऊना : उपमंडल गगरेट के मवा सिंधियां गांव में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। हालांकि उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया और यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मवा सिंधियां के मदन लाल ने वीरवार देर सायं घर में पड़ी कोई जहरीली वस्तु गलती से निगल ली। इस पर उसकी हालत बिगडऩे लगी तो उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल गगरेट ले आए। यहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया लेकिन उसे बचाया न जा सका। एसएचओ हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृत्यु के कारणों को जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।