ऊना : बीती रात मुंबई से लौटी महिला अपने दो बेटों के साथ पाॅजिटिव पाई गई थी। अब ताजा घटनाक्रम में महिला का 44 वर्षीय देवर भी संक्रमित पाया गया है। जेठ की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। परिवार के पांच सदस्य 17 मई को मुंबई से निजी वाहन में लौटे थे। इसके बाद उन्हें विश्रामगृह में क्वारंटाइन कर दिया गया था। 47 वर्षीय महिला के 23 व 26 साल के बेटे भी पाॅजिटिव हैं। देर रात आई महिला व बेटों की रिपोर्ट ने खलबली मचा दी थी।
एक ही परिवार के पांच में से चार सदस्य संक्रमित हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पाॅजिटिव पाए गए व्यक्ति को अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। परिवार बंगाणा उपमंडल का रहने वाला है।
Latest
- वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करना भी जानता हूं
- सोलन : गहने व नकदी चोरी के मामले में युवक काबू, CCTV ने निभाया अहम रोल
- अरब सागर में 173 KG नशीले पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नाव जब्त, दो गिरफ्तार
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR