धर्मशाला : प्रदेश में शनिवार को भी कोरोना का कहर टूट रहा है। मंडी व हमीरपुर में क्रमश: 4 व 1 मामले के बाद अब कांगड़ा में 6 नए मामले मिले हैं। इसमें 5 की वापसी मुंबई से 18 मई को हुई थी। इन्हें परौर क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। नए मामलों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है, जिसे बैजनाथ की बजाय धर्मशाला अस्पताल में ही शिफ्ट किया जा रहा है।
पाॅजिटिव पाए गए अन्य मामलों में 49 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर का रहने वाला है, जबकि 50 वर्षीय पुरुष का संबंध जयसिंहपुर से है। 44 वर्षीय महिला भवारना की रहने वाली है। इसके अलावा लंबागांव का 48 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव मिला है। छठे व्यक्ति की वापसी जालंधर से हुई थी, जो पहले से ही सेरी टांडा में दाखिल है। ज़िलाधीश राकेश प्रजापति ने पुष्टि की है।
Latest
- हिमाचल के चुनाव प्रचार में आम जनता के मुद्दे गायब, आरोप-प्रत्यारोप हावी
- कांग्रेस ने लाहौल-स्पीति व बड़सर में घोषित किए उम्मीदवार, जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका
- क्या कांग्रेस देश में जीत पाएगी 100+ सीटें, सरल है अंकगणित…
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी