बिलासपुर: प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। ताजा घटनाक्रम में बिलासपुर में 3 व चंबा में एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। गनीमत इस बात की है कि तमाम पॉजिटिव पाए गए लोग इंस्टिट्यूशन क्वारंटाइन में रखे गए थे। अहमदाबाद से हमीरपुर लौटा शख्स पहले पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद अब उसकी पत्नी व 5 साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। महिला व बच्चा हमीरपुर का रहने वाला है।
दिल्ली से लौटे 19 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर चंबा में 2 साल की बच्ची की मां भी संक्रमित हो गई है। बच्चे के दिल में छेद है। राज्य सरकार ने बच्ची के इलाज का खर्च उठाने का भी ऐलान किया था। पॉजिटिव आने के बाद बच्ची के साथ मां को भेजने की इजाजत दी गई थी। यह वही मामला है जिसमें बद्दी से लौटने के बाद व्यक्ति ने अपनी 2 साल की मासूम सहित अब पत्नी को भी संक्रमित कर दिया है।
पेशे से चालक के खिलाफ इस कारण भी मामला दर्ज किया गया था क्योंकि उसने लौटकर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। बद्दी से घर आने से पहले वह दिल्ली गया था। कुल मिलाकर कोरोना राज्य की मुश्किलों को बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने पुष्टि की है।