बद्दी: पंचकूला में पॉजिटिव पाए गए सनफार्मा कंपनी के कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, उसने अवैध तरीके से क्षेत्र से 21 अप्रैल को निकासी की थी। इसके बाद वो पंचकूला से वापस बगैर अनुमति के 28 अप्रैल को बीबीएन में दाखिल हुआ था। वापस आने के बाद उसने कंपनी ज्वाइन की थी।
इसी बीच सनफार्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कंपनी ने होटल चिनार से उसकी बुकिंग को होटल मैट्रो में बदला था। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। साथ ही संदिग्ध मूवमेंट की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध नहीं करवाई। एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि की है।