हमीरपुर : हमीरपुर में मुस्लिम समुदाय से जुड़े एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार व्यक्ति को शस्त्र में एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस एसएचओ सदर संजीव गौतम ने बताया कि संबंधित व्यक्ति बुजुर्ग आदमी था और यहां पर कबाड़ी का काम करता था।
उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन घर नहीं जा सकने की स्थिति में उसको यहीं पर दफनाने का निर्णय परिजनों द्वारा लिया गया। इसी के चलते उसको शस्त्र में ही दफना दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई बड़ी चर्चा या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। साधारण रूप से यह मामला था जो कि पुलिस की जानकारी में भी था। वार्ड पंच ने भी मामले की तस्दीक की है।