सोलन (एमबीएम न्यूज) : डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी नौणी की डा.अंजू सुधाकर प्रधान वैज्ञानिक कीट विज्ञान विभाग को कुलपति का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इसी तरह डा. इंद्र मोहन शर्मा प्रधान वैज्ञानिक पादप रोग विज्ञान विभाग को पादप रोग विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डा. अनिल सूद प्रधान वैज्ञानिक कीट विज्ञान विभाग को नौणी विवि का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उक्त सभी वैज्ञानिकों ने मंगलवार को अपना-अपना कार्य भार संभाल लिया है। इसके अलावा डा. निवेदिता शर्मा प्रधान वैज्ञानिक मूल विज्ञान विभाग,डा.पूजा शर्मा सहायक वैज्ञानिक पुष्प एवं सौंदर्य विज्ञान विभाग को भी जन संपर्क अधिकारी की जि मेदारी सौंपी गई है। उक्त सभी वैज्ञानिकों ने इस मनोनयन के लिए विवि के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। साथ ही आश्वस्त किया है कि विवि प्रशासन की तरफ से उन्हें जो जि मेदारी सौंपी गई है उसे वह बखूबी निभाएंगे।