कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली के पास एक व्यक्ति ने जंगल में फंदा लगाया जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मनाली में पर्यटन सूचना
केंद्र के पीछे एक व्यक्ति ने फंदा लगाया है। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय विनोद छेत्री पुत्र दमेर सिंह छेत्री, न्यू मोनेस्ट्री रोलोंग नामलूंग जीपीयू रालोंग साउथ सिक्किम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक पिछले दो माह से मनाली में कपडे़ की दुकान में काम करता था और वह शराब पीने का आदि था। मृतक का चाचा कुल बहादुर मनाली में कपडे़ की दुकान करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।