विश्व स्वास्थय दिवस पर प्रदेश भर में अटल स्वास्थय सेवा कर्मियांे द्वारा हर जिला मुख्यालय पर स्वास्थय जांच शिविर आयोजित किए गए। इसी कडी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पुलिस लाईन में अटल सेवा कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग के कर्मियों की स्वास्थय जांच की गई। पुलिस लाईन नाहन में आयोजित इस स्वास्थय जांच शिविर में अटल सेवा कर्मियों ने करीब 200 पुलिस कर्मियों की स्वास्थय जांच की। आपरेशन एक्जीक्यूटिव विकास सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार आज अटल सेवा कर्मियों द्वारा स्वास्थ्यय जांच शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होनें कहा कि अटल स्वास्थय सेवा का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थय सेवाऐं मुहैया करवाई जा सकें ताकि लोग इस निशुःल्क सेवा का लाभ उठा सकें।
Previous Articleएस.पी. ने किया नया बाजार क्षेत्र का दौरा
Next Article पेड ये करे पुकार नाटक का किया पूर्वाभ्यास