चंबा : कर्फ्यू से पहले हैदराबाद से 15 लोगों की जमात विकास खंड चंबा के तहत आते एक गांव में पहुंची थी। जमात में शामिल एक व्यक्ति नूरपुर क्षेत्र का रहने वाला था। जिसके बाद 20 मार्च को जमात में शामिल लोग वापिस पठानकोट के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान ये व्यक्ति क्षेत्र के 10 लोगों से भी मिला था। अब लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आगामी रणनीति प्रशासन बना रहा है।
तब्लीगी जमात में हैदराबाद व जिला नूरपुर के जमातियों के पहुंचने की बात का पता चलने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को इस संबंध में एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें पल्यूर पहुंचीं तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रशासन ने 50 लोगों को क्वारंटीन किया है।
बताया जा रहा है कि 14 जमाती हैदराबाद व एक जमाती नूरपुर से पल्यूर पहुंचा था। ये सभी दिल्ली से आए थे तथा 18 से 20 मार्च तक पल्यूर में ही रुके थे।
हालांकि, यहां पर रुके जमातियों को नूरपुर तथा हैदराबाद में संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया है। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि प्रशासन सतर्क है। कहा कि व्यवस्था बनाई जा रही है। साथ ही सम्पर्क में आने वाले लोगो क्वारन्टीन किया गया है।
Latest
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित