नाहन: नगर परिषद ने शहर को सेनेटाइज करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। जहां पहले मैन्युअल तरीके से डोर टू दूर सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा था, वहीं अब अग्निशमन विभाग से गाड़ियों की मदद लेकर नया तरीका अपनाया गया है। वीरवार को शहर में छोटी 350 लीटर क्षमता वाली गाडी से स्प्रे किया गया। वहीं आज 4500 लीटर क्षमता वाली गाडी से कार्य को अंजाम दिया गया। फव्वारे की पहुँच लगभग 50 से 60 फुट तक है। परिणामस्वरूप शहर की बड़ी बड़ी इमारतों व भवनों को सेनेटाइज किया जा रहा है, जो मैन्युअल तरीके से संभव नहीं था।
छिड़काव करने के लिए सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा गलियों, घरों व तंग जगहों के लिए नप के कर्मचारी 10 मशीने लेकर छिड़काव कर रहे है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ठाकुर अजमेर सिंह का कहना है कि एक बार शहर को सेनेटाइज कर दिया गया है। दोबारा से किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि कूड़ेदानों में ही कचरा डालें।
इधर उधर कूड़ा डालकर अपने शहर को गंदा होने से बचाएं। नगर परिषद शहर को स्वच्छ रखने के लिए व् सेनेटाइज करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।