नाहन : जनता कर्फ्यू में भागीदारी कर आप अपनी सुरक्षा खुद करेंगे। इसमें सहयोग आपको खुद के लिए देना है। सिरमौर के डीसी डॉ. आरके परुथी व एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने हर व्यक्ति को जनता कर्फ्यू में भागीदारी करने का आग्रह किया है, ताकि कोरोना वायरस को हराया जा सके। इस सिलसिले में प्रशासन व पुलिस के समन्वय को लेकर भी अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
एक तर्क यह भी उभर कर आ रहा है कि अगर रविवार को लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे तो वायरस चक्र को ब्रेक मिलेगा। संयुक्त रूप से एसपी व डीसी ने लोगों से आग्रह किया है कि एक साथ मिलकर उन डॉक्टर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी हौंसला अफजाई करनी है, जो इस वायरस को हराने के लिए अपनी जान का जोखिम उठाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने रविवार को निजी व निगम की बसों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद रोज पहले देश के नाम अपने संबोधन में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।
उधर डीसी आरके परुथी का यह भी कहना है कि सेनेटाइजर व मास्क की कालाबाजारी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उन संस्थाओं का भी आभार जताया जो इस घड़ी में प्रशासन की मदद के लिए सामने आ रही हैं।
Latest
- चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी से वाहन पर गिरा पत्थर, महिला की मौत …3 जख्मी
- CBSE ने घोषित किया 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 87.98% रहा परिणाम
- ऊना में 18 वर्षीय युवक का नाले में मिला शव
- पांवटा साहिब : कांटी मशवा के दर्दनाक हादसे में एक और युवक ने तोड़ा दम, 3 का उपचार जारी
- हिमाचल के स्कूलों में प्रधानाचार्य के 400 पद खाली, इस साल 318 प्रिंसिपल होंगे सेवानिवृत्त